बदांयू 22 मार्च।
बदांयू में शनिवार को दोपहर बाद से मौसम बदल गया। धूल भरी हवाओं के साथ बारिश हुई। जिले में कई जगह ओले भी गिरे। फसलों को काफी नुक़सान हुआ है। शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने बादल छाने के साथ ही गरज-चमक के बीच हल्की बारिश भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। बदांयू में कहीं हल्की तो कई जगह तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। दिनभर चली तेज हवाओं ने उमस से परेशान लोगों को ठंडी फिजाओं का अहसास कराया। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों की माने तो यह राहत अल्पकालिक है। रविवार से पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य हो जाएगा और तापमान में लगातार वृद्धि शुरू हो जाएगी।

मौसम विभाग की चेतावनी, रविवार से बढ़ेगा तापमान
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की वजह से हुआ है। हालांकि, यह बदलाव ज्यादा समय तक टिकेगा नहीं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार रविवार से प्रदेश में मौसम दोबारा सामान्य हो जाएगा और अगले 2-3 दिनों में तापमान में क्रमिक वृद्धि होने लगेगी। अधिकतम तापमान अगले सप्ताह के अंत तक 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com