5:12 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कोल्हाई में हिंदुस्तान यूनिलीवर फाउंडेशन ने घटते जलस्तर को लेकर, निकाली रैली

बदायूं: जिले सहसवान ब्लॉक क्षेत्र के गांव कोल्हाई में हिंदुस्तान यूनिलीवर फाउंडेशन ने घटते हुए, जलस्तर को लेकर जागरूकता रैली निकाली। एचयूएफ ने शनिवार को विकासखंड सहसवान में सुविधा संस्था द्वारा संचालित जल संवर्धन परियोजना “प्रवाह” के अंतर्गत विश्व जल दिवस के अवसर पर जन जागरूक रैली निकाल कर एवं तालाब की सफाई कर लोगों को जागरूक किया। वहीं जल संरक्षण एवं गिरते भू जलस्तर को रोकने के लिए। लोगो जागरूक किया। जहां जल की बर्बादी रोकने एवं आवश्यकता अनुसार जल प्रयोग करने को जागरूक किया गया। इस अवसर पर सुविधा संस्था के परियोजना प्रबंधक डॉ० सत्यप्रिय सिकरवार द्वारा गांव के सम्मानित लोगों के साथ बैठक कर जल संरक्षण एवं परियोजना के कार्यों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। ततपरान्त लोगों द्वारा आश्वासित किया गया। कि भविष्य में उनके द्वारा जल संरक्षण किया जायेगा। इस अवसर पर परियोजना के सभी जल सखी एवं जल मित्र, जल विशेषज्ञ प्रवीण कुमार एवं ब्लॉक समन्वयक ठाकुर हिमांशू सिंह, संजय भट्ट,सुधांशु एवं सम्मानित जन प्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस