2:12 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर काम बंद हड़ताल

इस्लामनगर : नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर काम बंद हड़ताल कर नगर पंचायत कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे।
ठेका प्रथा कर्मचारियों का 3 वर्ष से पीएफ जमा नहीं हुआ है। उपकरण नहीं मिलना, नियमित एवं संविदा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता समय पर नहीं लगाना। 5 बर्ष से सफाई कर्मचारियों को वर्दी नहीं मिली है। आदि मांगों को लेकर धरने पर बैठे। इस दौरान लखन वाल्मीकि, नीरज वाल्मीकि, विकास वाल्मीकि, मनोज, राजवीर, मिंटू, पप्पू, जितेंद्र, सचिन, अर्जुन, सुजीत, अमित, प्रमोद, कविता, गुड्डू, प्रीति सहित आदि सफाई कर्मी धरने पर मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.