।****** उझानी बदांयू 17 मार्च। कछला के वार्ड नंबर 6 निवासी संदीप गुप्ता ने भट्टानगला के रवि, प्रवेश व भूरा के खिलाफ मारपीट कर घायल कर देने की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संदीप गुप्ता पुत्र कन्हैया लाल गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि वह अपने दोस्त उपेन्द्र व रघुवीर सिंह के साथ घर के दरवाजे पर बात चीत कर रहा था कि आरोपी हाथों में लाठी डंडे लेकर आ गये। व मारपीट करने लगे जिससे रघुवीर का सिर फट गया व एक हाथ टूट गया। वहीं मेरे व उपेन्द्र के भी चोटें आई हैं। मोहल्ले वालों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुऐ भाग गये। कोतवाली पुलिस ने सभी का मेडिकल परीक्षण कराकर रिपोर्ट दर्ज कर जांच चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह को सोंप दी है।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

