9:01 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

19 मार्च को सदस्य महिला आयोग करेंगी जनसुनवाई

जिला प्रोविजन अधिकारी अभय कुमार ने जानकारी देते बताया कि सदस्य सचिव, उ०प्र०, राज्य महिला आयोग लखनऊ के द्वारा जारी आदेशों के क्रम में 19 मार्च 2025 को पूर्वान्हन 11:00 बजे जनपद बदायूँ में श्रीमती संगीता जैन, मा० सदस्य, उ०प्र०, राज्य महिला आयोग लखनऊ द्वारा महिला जनसुनवाई लोक निर्माण विभाग, बदायूँ के गेस्ट हाउस में तथा जिला कारागार बदायूँ में महिला बन्दी गृह व जनपद स्तर पर चिन्हित आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया जाना है। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित अधिकारीगण जनसुनवाई व महिला बन्दी गृह निरीक्षण में समस्त सूचनाओं सहित ससमय प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस