कछला बदांयू 15, मार्च।
कछला नगर पंचायत के मुख्य चौराहे पर शराब की दुकान के बराबर रखे गुटखा, बीड़ी के खोके की किवाड़ काटकर हजारों रूपये का माल चुरा ले गये अज्ञात चोर। मथुरा बरेली मुख्य मार्ग के कछला चौराहे पर देशी शराब की दुकान के बराबर बार्ड नंबर नौ निवासी महेश कश्यप पुत्र किशनलाल कश्यप अपना खोखा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते है गुटखा और बीड़ी सिगरेट आदि का खोका चलाते हैं। वह होली पर अपना खोका बन्द कर अपने घर चले गये। इसी दौरान शुक्रवार रात को चोरों ने उनके खोके से 2 पेटी कोल्ड-ड्रिंक, 10 डिब्बी गोल्ड फ्लैक, 5 डिब्बी कैप्सटन, सिगरेट ,गगन एवं 800 रूपये नकद धनराशि आदि सामान अज्ञात चोर चुरा ले गये। इससे पूर्व कछला मुख्य चौराहे पर एक मकान का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों का माल चुरा ले गये थे चोर, और गंगाघाट पर भी चोरी की बारदात हो चुकी हैं। जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। उक्त घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा अज्ञात चोरों के विरूद्ध तहरीर दी गई है कछला चौकी इंचार्ज योगराज सिंह मामले की जांच कर रहे है।
देवेन्द्र कुमार कश्यप
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com