6:41 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कछला में बर्षो पुरानी परंपरा के तहत आज मनाई होली, निकला हुरंगा जूलुस

कछला बदायूं 15 मार्च।
नगर में बर्षो पुरानी परंपरा व मान्यता के अनुसार एवं कलैंडर के इतर एक दिन बाद होली मनाई जाती है। बहुत पुरानी परंपरानुसार यहां होलिका दहन बाले दिन लोग आपस में गले तै मिलते हैं मगर रंग दूसरे दिन खेला जाता है। आज दूज पर रंगो का जुलूस होरंगा ढोल नगाड़े की धुन पर सैकड़ो नगर बासियों के साथ निकाला गया। होरंगा जुलूस में सैकड़ो की संख्या में हुरियारों ने झूमते हुए जुलूस निकाला । जिसमें नगर के वरिष्ठ नागरिक एवं नवयुवक ने भी रंग गुलाल के साथ होली खेली। ढोल बजाते और होली गीत गाते हुये रंगो का जुलूस नगर की विभिन्न गलियों से होता हुआ होली चौपाल पर पहुंचा। ढोल को नगर के सीनियर सिटीजन ठाकुर महेन्द्र सिंह तोमर बजाते हैं और गाने की रिटायर्ड अध्यापक मास्टर कृष्ण पाल सिंह तोमर गाते हैं। ढोल पर ठुमके लगाते हुए प्रेमपाल कश्यप और संजय कश्यप हुरियारों के संग चल रहे थे। इस प्रकार नगर में यह सीनियर सिटीजन के नेतृत्व में होली रंगो के साथ मनाई गई । महेन्द्र सिंह बताते हैं कि अगले दिन होली मनाने की यह परंपरा लगभग पचास से अधिक बर्ष पुरानी है जिसको हमारे बुजुर्गों ने शुरू किया था गोपाल तोमर दलबीर तोमर अवधेश तोमर बन्टी अशोक सोलंकी मोहित तोमर पुष्कर तोमर अन्नू शर्मा ग्रीस कुमार तोमर धीरेंद्र शर्मा विनीत मिश्रा पवनकुमार बीरेन्द्र कश्यप सभासद धर्मवीर सभासद सुनील चौहान सभासद आदि मौजूद रहे।————–*******

देवेन्द्र कुमार कश्यप

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.