2:55 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में अधिवक्ताओं ने मनाया होली पर्व

बिल्सी में अधिवक्ताओं ने मनाया होली पर्व

बिल्सी। तहसील बार एसोसिएशन में बुधवार की शाम अधिवक्ताओं ने प्रेम और भाईचारे के होली का पर्व मनाया। सभी अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और मिलकर उत्सव का आनंद लिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह और पूर्व अध्यक्ष विवेक राठी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का प्रतीक है, जिसे हमें सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिल-जुलकर मनाना चाहिए। इस मौके पर आशीष शर्मा, बागीश माहेश्वरी, मुनीश सक्सेना, हेमेंद्र सिंह, रामप्रकाश श्रीवास्तव, सतीश चंद्र सिंह, सुधीर सिन्हा, सोमपाल सिंह, अनेक पाल, ग्रीश कुमार सिंह, त्रिलोकीनाथ गुप्ता, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.