बिल्सी के संकट मोचन दरबार में भक्तों ने खेली होली
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में फाल्गुन महोत्सव यहां भक्तों ने धूमधाम से मनाया। यहां सर्वप्रथम हनुमान बाबा का भव्य श्रृगांर किया गया। दरबार के प्रधान मंहत संजय शर्मा एवं भक्तों ने बालाजी महाराज को राजभोग, 56 भोग और चूरमे का भोग लगाया गया। इसके बाद सभी पिचकारी, इत्र, गुलाल व फूलों से होली खेली। इस दौरान यहां आए भक्तों ने गुरुजी को जमकर रंग लगाया। सबको पुष्प भेंट कर होली की शुभकामनाएं दी सदैव सुखी और खुश रहने की बाबा से अरदास की गई। इस मौके पर कुसुम शर्मा, शिवांक शर्मा, शुभम शर्मा, आलोक सक्सेना, अनुराग माहेश्वरी, श्रेया शर्मा आदि भक्त मौजूद रहे। बाद में बाबा की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com