2:02 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

होली पर फूटेगा अनार, उड़ेगा अबीर- गुलाल मशाल से होगी तीन रंगों की बारिश

।******* उझानी बदांयू 13 मार्च।
नगर में होली का जश्न शुरू हो गया है। बाजार में होली खेलने के लिए हाईटेक उपकरण आए हैं। इनमें शामिल मशाल से तीन रंगों की बारिश होगी। खास बात ये है कि आतिशबाजी में कहीं आवाज नहीं होगी।

बाजार में होली खेलने के लिए इस बार हाईटेक ऐसे पटाखे आए हैं, जिन्हें जलाने पर चिंगारी नहीं, बल्कि अबीर-गुलाल उड़ेगा। डबल टंकी से एक साथ तीन रंग निकलेंगे। 52 सेकंड तक गुलाल की बौछार होगी। अनार बम फूटते ही अबीर-गुलाल उड़ेगा। वहीं, सिलिंडर से भी रंगों की बारिश होगी। मशाल गुलाल ऐसा है कि एक बार हाथ में लेकर बच्चे निकल जाएंगे तो पूरा मोहल्ला और मैदान अबीर से पट जाए।

इस बार रॉकेट गुलाल भी बाजार में है। इसे जलाते ही 12 फीप तक ऊंचाई पर जाएगा और ऊपर से अबीर-गुलाल नीचे गिरेगा। आठ और 16 आवाज वाले पटाखे जलाने पर भी रंग उड़ेंगे। इस तरह गुलाल पिचकारी, हर्बल गुलाल, कलर मैजिक, पिचकारी समेत अन्य कई तरह के ऐसे अत्याधुनिक रंगों के उपकरण आए हैं, जिसके जरिये समूह में होली खेलना और भी आनंदायक होगा।
नगर के दुकानदार निशांत वार्ष्णेय ने बताया कि होली पर डबल टंकी, सिलिंडर गुलाल, 16 आवाज, मशाल गुलाल, ड्राई पिचकारी, रॉकेट गुलाल, होली वाले टीशर्ट, कुर्ता समेत अन्य कई सामानों की बिक्री अंतिम चरण में है। वाजिब दाम में माल निकल रहा है।

खास तौर पर समूह में होली खेलने वाले अनार गुलाल, डबल टंकी, मशाल जुलूस, कलर मैजिक, सिलिंडर की मांग ज्यादा कर रहे हैं। बच्चों में गुलाल पिचकारी, मलिंगा बाल, स्पाइडर मैन मुखौटा समेत अन्य कई तरह के होली के खिलौने भी हैं। अधिकतर ड्राई होली संबंधित मांग है। हर्बल रंग अधिक बिक रहा है। मुखौटा, त्रिशूल पिचकारी, बैग पिचकारी की बिक्री अधिक है।———————————— राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.