1:51 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

देवनागरी इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षाएं सम्पन्न, प्रधानाचार्य ने बच्चों को दी शुभकामनाएं

उझानी बदांयू 12 मार्च । नगर के देवनागरी पब्लिक इंटर कालेज में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का सकुशल व शांतिपूर्वक समापन हुआ। बोर्ड परीक्षाओं के लिए बनाए गये परीक्षा केंद्र देवनागरी इंटर कॉलेज में इंटर के 219 व हाई स्कूल के 187 बच्चे पंजीकृत थे । कालेज प्रसाशन ने परीक्षा नकल विहीन संपन्न हुई परीक्षाओं पर खुशी व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा, निदेशक संकेत मोहन शर्मा ने सकुशल परीक्षा कराने में केंद्र व्यवस्थापक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ-साथ सचल दल आंतरिक सचल दल और प्रशासन की देखरेख में नकलविहीन परीक्षाएं सम्पन्न होने पर खुशी व्यक्त की।

।******

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.