4:28 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी के हनुमान मंदिरों में हुए कई धार्मिक कार्यक्रम

बिल्सी के हनुमान मंदिरों में हुए कई धार्मिक कार्यक्रम

बिल्सी। नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा आज मंगलवार को बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित रमनगला हनुमान मंदिर पर बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। आरती के अलावा यहां हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस मौके पर सौरभ देवल, अरविंद श्रीवास्तव, नन्हू देवल, ऋतिक देवल आदि मौजूद रहे। इधर तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर मंदिर के मंहत आचार्य ललितेश्वरानन्द महाराज ने बताया कि सुबह को हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर श्रृंगार किया गया। बाद में भगवान राम एवं बालाजी महाराज की आरती कर सवामनी का भोग लगाया गया। उसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। बाद में एक भंडारा भी आयोजित कराया गया। वहीं नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित संकट मोचन दरबार में बाबा के भक्तों ने चोला चढ़ाकर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कराए। बाद में बाबा के साथ रंगों की होली भी खेली।

विज्ञापन एक्सप्रेस