मण्डलायुक्त बरेली मण्डल,बरेली तथा पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली द्वारा आगामी त्यौहार होली, ईद-उल-फितर एवं रमजान के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट स्थित सभागार कक्ष में जिलाधिकारी बदायूँ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के साथ त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की गई तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आज दिनाँक 10-03-2025 को मण्डलायुक्त बरेली मण्डल,बरेली श्रीमती सौम्या अग्रवाल तथा श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र,बरेली डॉ0 राकेश सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी बाजपेयी सभागार कक्ष,बदायूँ में जिलाधिकारी बदायूँ श्रीमती निधि श्रीवास्तव व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के साथ आगामी त्यौहार होली,ईद-उल-फितर एवं रमजान के दृष्टिगत अपराध नियंत्रण,कानून एवं शान्ति व्यवस्था हेतु मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग के दौरान समस्त उपजिलाधिकारी एवं संबंधित क्षेत्राधिकारियों तथा प्रभारी निरीक्षक / थाना प्रभारियों की आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । बैठक में सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की मीटिंग सम्पन्न करने व लगातार फुट पेट्रोलिंग कर आमजनमानस से संवाद स्थापित करने के विषय में विस्तार से अवगत कराया गया। विगत वर्षों में होली व ईद-उल-फितर से संबंधित पूर्व विवादों की समीक्षा करने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले आसामाजिक तत्वों व किसी भी प्रकार की आपराधिक,अवांछित गतिविधियों के दिखाई देने पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान एडीएम प्रशासन एवं एडीएम वित्त/राजस्व तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा समस्त एसडीएम/क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी व अन्य अधि0गण मौजूद रहे ।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

