भारत विकास परिषद, शाखा गौरीशंकर, बदायूं द्वारा बड़ी धूमधाम से होली महोत्सव का आयोजन बदायूं क्लब, बदायूं में किया गया ।
श्री संजीव जोली प्रांतीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री विशाल जी को मंचासीन करने के उपरांत कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती एवं मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया । तत्पश्चात सदनमें उपस्थित लोगों द्वारा वन्दे मातरम गीत गाया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में परिषद का वार्षिक चुनाव संपन्न कराया गया जिसमें वीरेश वार्ष्णेय,अध्यक्ष, सौरभ रस्तोगी, सचिव एवं रविंद्र उपाध्याय को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया एवं अन्य कार्यकारिणी का चयन हेतु शाखा अध्यक्ष को अधिकृत किया गया । चुनाव की प्रक्रिया संजीव जौली के निर्देशन में संपन्न हुई एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विशाल जी द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई । चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किए गए बाद में महिलाओं ने भी होली से संबंधित गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए और अंत में सदस्यों द्वारा अंताक्षरी का आनंद लिया गया इस दौरान गुजिया एवं टिक्की, चाट पकौड़ी एवं चीले का मज़ा भी लिया गया । कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों के अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विशाल जी सहित कई सदस्य, भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष, पांचाल नगरी शाखा के सदस्य, व्यापार मंडल के जितेंद्र महाजन, नवनीत कुमार, सहित लगभग दो सौ लोगों की उपस्थिति रही । सभी ने रंगारंग कार्यक्रम की काफ़ी सराहना की । कार्यक्रम का सफल संचालन रवीन्द्र उपाध्याय ने किया।








badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com