बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में दिनांक 7 मार्च को अभिभावक अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें परीक्षा की तैयारी और छात्रों के समग्र विकास पर अभिभावकों के साथ बैठक की गई। परीक्षा की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण रणनीतियों पर प्रकाश डाला, जिसमें समय प्रबंधन, पाठ्यक्रम की सही योजना और तनाव मुक्त अध्ययन के उपाय शामिल थे। विद्यालय डायरेक्टर वी पी सिंह ने बताया कि नवीन सत्र में एन. सी. ई. आर .टी. किताबें, नवीन कंप्यूटर कक्ष, डिजिटल बोर्ड स्मार्ट क्लासरूम, विशाल खेल के मैदान में बच्चों को कक्षा 6 से ही सेना, पुलिस की तैयारी के लिए शारीरिक रूप से नियमित अभ्यास एवम् सिविल एवम् मेडिकल क्षेत्र में जाने के लिए बच्चों की प्रारंभित तैयारी की योजना है। साथ ही बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने, नियमित अभ्यास और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के सुझाव दिए। अभिभावकों को बच्चों की मानसिक और शारीरिक भलाई का ध्यान रखने की सलाह दी गई, जिससे वे परीक्षा के समय तनावमुक्त रह सकें। इसके साथ ही, छात्रों के व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों और आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के लिए विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की भूमिका पर भी चर्चा की।


विद्यालय बैठक का समापन प्रश्नोत्तर सत्र से हुआ, जिसमें अभिभावकों ने अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। विद्यालय के एम डी राहुल कुमार सिंह ने अवसर पर कहा, “अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। इस बैठक के माध्यम से हम विद्यार्थियों की शिक्षा को और बेहतर बना सकते हैं।” विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार सिंह ने पैरेंट ओरियंटेशन मीटिंग का महत्त्व बताते हुए कहा कि यह एक ऐसा माध्यम है जो बच्चे के हर पहलू का ज्ञान कराने में आवश्यक है। बच्चों की कमियों को दूर करके उसको विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए शिक्षक और अभिभावक दोनों का विचार विमर्श अत्यंत आवश्यक है। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने बच्चों की शैक्षणिक स्थिति को समझने और आवश्यक सुधार करने में सहायता मिलेगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने अभिभावकों का आभार व्यक्त किया एवम् उन्हें विद्यालय से सम्पर्क बनाए रखने के लिए कहा।

बैठक का समापन सकारात्मक चर्चा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ। इस अवसर पर अकेडमिक हेड सी. के. शर्मा , जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता, पूनम चौहान, केशव शर्मा , रूबी मौर्य, विशेष चौहान, साक्षी गुप्ता, शिवानी सिंह, रूमा सक्सेना, अंशु वार्ष्णेय, राम दर्शन शर्मा, ट्विंकल जैन, वंशिका माहेश्वरी, अंजली सिंह, साक्षी, राधिका माहेश्वरी, रवीना ( पी. टी. आई.), अमन सिंह, दीक्षा वार्ष्णेय, आयुष कुमार सिंह, शिफा सैफी, रागिनी मिश्रा, रंजना सिंह, रोमा आर्य, संजय सिंह, आकांक्षा गौतम, निशा सलमानी, श्रुतिकीर्ति, रचना देवल, अफ़्शीन, उपस्थित रहें।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
