उझानी बदांयू 5 मार्च। मंगलवार से पूरे जिले में पछुआ हवाएं चल रही हैं। इन हवाओ से धूप की तपिश कम हुई साथ में तापमान भी गिरा है।
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद पिछले दो दिनों से तेज रफ्तार पछुआ चल रही है। मंगलवार को हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे के पार चली गई। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेशभर में उत्तरी पछुआ हवा बृहस्पतिवार तक चलती रहेगी। इसके असर से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। बुधवार की सुबह से ही हवाएं चलनी शुरू हो गईं। जिनकी रफ्तार दोपहर तक और तेज होने की संभावना है।
वहीं बृहस्पतिवार को पछुआ की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक जाने का अनुमान है। इसके असर से दोपहर में होने वाली धूप की तल्खी में कमी आयेगी। वैज्ञानिकों ने बताया कि बृहस्पतिवार के बाद हवा की रफ्तार थमने से दिन में धूप की तपिश में फिर तेजी आएगी। साथ ही तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी।
फसलों को हो सकता है नुकसान
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने बताया की तेज पछुआ हवा से यूं तो कोई विशेष नुकसान नहीं होने वाला है, लेकिन जिन तैयार मौसमी फसलों में ताजा पानी लगाया गया है, उन्हें इन तेज हवाओं से थोड़े बहुत नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता।———-******** राजेश वार्ष्णेय एमके।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
