बिल्सी। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम ई अरुण कुमार की ने जनता की शिकायतों का सुना। इस दौरान यहां मात्र 21 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से एक भी शिकायत का मौके पर निराकरण नहीं हो सका। एडीएम ई ने सभी शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों के लिए प्रेषित कर दिए। उन्होंने कहा कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। समय से शिकायतों का निस्तारण होना चाहिए। ताकि जनता को अपनी समस्या के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। आज समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के 11 अधिकारी गैरहाजिर रहे। जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस मौके पर एसडीएम रिपुदमन सिंह, तहसीलदार राहुल गुप्ता, नायब बदन सिंह यादव, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता, बीडीओ सतीश कुमार सैनी, कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर, प्रदीप सक्सेना, विनोद कुमार सिंह, हरिओम सिंह आदि मौजूद रहे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
