2:17 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी ब्लाक में बाबू जी कल्याण सिंह मैमोरियल हाल का केन्द्रीय राज्यमंत्री ने किया उदघाटन

उझानी ब्लाक में बाबू जी कल्याण सिंह मैमोरियल मीटिंग हाल का केन्द्रीय राज्यमंत्री ने किया उदघाटन।********

उझानी बदायूं 27 फरवरी।
उझानी ब्लॉक परिसर के सभागार में बने बाबू जी कल्याण सिंह मेमोरियल मीटिंग हाल का लोकार्पण आज केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया। श्री वर्मा ने बाबू जी को याद करते हुए कहा कि यह उनके देश हित में किऐ गये कार्यो की सच्ची श्रद्धांजलि है हम सब को उनके द्वारा बताए गये मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबू जी एक शिखर पुरुष थे जिन्होंने समाज के लोगों को हमेशा जोड़े रखा । राजनीति में वो अपनी अलग पहचान बनाये रहे । और अंतिम समय में हम सबको राम मंदिर देकर गये इस नेक कार्य के लिए हम सब उनके आभारी हैं । इस कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख शिशु पाल सिंह शाक्य,भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल,मोनू शर्मा, विवेक राष्ट्रवादी,आषीश वार्ष्णेय, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.