भक्तों के सारे कष्टों को दूर करते है बजरंगवली
बिल्सी। शनिवार को तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम मंदिर पर बालाजी महाराज के भक्तों ने हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंहत आचार्य ललित शर्मा ने प्रसाद से बाबा का भोग लगाया गया। बाद में आरती कर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। उन्होनें बताया कि जो भी भक्त बाबा की पूजा-अर्चना सच्ची श्रध्दा के साथ करता है बाबा उसके सारे कष्टों को आसानी से दूर कर देते है। इधर नगर के तहसील मोड़ स्थित श्री शिव शक्ति ओम मंदिर एवं नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में भी बालाजी भक्तों बाबा का भव्य श्रृंगार किया। बाद में प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर
अभिषेक देवल,मंजीत देवल, ऋतिक देवल,राहुल शर्मा,भुवनेश लड्डा,नेत्रपल, ऊर्फ नीटू, किशनपाल, मोनू गुर्जर, सौरभ देवल, अनुज सिंह, भुवनेश वार्ष्णेय, बाबा के कई भक्त मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

