बिल्सी में 43 में से एक शिकायत का हुआ निराकरण
बिल्सी। आज माह के तीसरे शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम रिपुदमन सिंह और सीओ उमेश चंद्र समेत अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान 43 शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें से एक ही शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। बाकी शिकायतों को संबंधित अधिकारी को प्रेषित करते हुए मौके पर जाकर शीघ्र शिकायतों के निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। ज्यादातर शिकायतें विकास कार्य, जमीनी विवाद, बिजली विभाग तथा पुलिस से संबंधित प्राप्त हुई। इस मौके पर तहसीलदार राहुल गुप्ता, बीडीओ सतीश कुमार सैनी, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, कोतवाल हरेंद्र सिंह, जेई दिनेश कुमार सिंह, रामसेवक सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
