हनुमान जी चोला चढ़ाने से कष्टों से मिलती मुक्ति
बिल्सी। शनिवार को नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार पर बालाजी महाराज के भक्तों ने हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंहत संजय शर्मा ने बाबा का भोग लगाया गया। बाद में आरती कर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। उन्होनें बताया कि जो भी भक्त मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना सच्ची श्रध्दा के साथ करता है बाबा उसके सारे कष्टों को आसानी से दूर कर देते है। इधर नगर के तहसील मोड़ स्थित श्री शिव शक्ति ओम मंदिर पर बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा भी आज बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार किया। बाद में प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर निशान्त देवल,राहुल शर्मा, रितिक, ऋषभ, प्रांजल देवल, मंयक माहेश्वरी, आदि मौजूद रहे। वहीं तहसील क्षेत्र के गांव खौंसारा स्थित बालाजी दरबार में भी भक्तों द्वारा बाबा का भव्य श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की गई। बाद में आरती कर प्रसाद वितरित किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
