7:26 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

भागवत कथा में सुनाया धुंधकारी की कथा का प्रसंग

भागवत कथा में सुनाया धुंधकारी की कथा का प्रसंग

बिल्सी। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत हैवतपुर का मजरा बधौली गांव में ब्रह्मदेव मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कासगंज से पधारी कथावाचक ऊषा देवी ने अधर्मी धुंधकारी के प्रसंग को सुनाते हुए कहा कि धुंधकारी के गलत कार्यो में संलिप्त होने के कारण उसकी हत्या हो गई और अकाल मृत्यु होने के कारण वह प्रेत योनि में चला गया। भाई गोकर्ण ने प्रेत योनि से मुक्ति दिलाने के लिए सूर्य भगवान के बताए सूत्र पर श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया और भाई धुंधकारी को कथा सुनाई, जिसके श्रवण से धुंधकारी को प्रेत योनि से मुक्ति मिली। इससे स्पष्ट होता है कि कर्म, धर्म मनुष्य को संयमित और वेद रीति नीति से करना चाहिए। साथ ही भाई से रंजिश नहीं रखना चाहिए, क्योंकि दुखों में भाई ही भाई के काम आता है। इस मौके पर ब्रजेंद्र कुमार वर्मा, हरवंश वर्मा, गोपाल बाबू, कल्याण वर्मा, श्रीराम, जंडैल सिंह, रुपसिंह, हेमसिंह, धर्मपाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस