1:46 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के बैंक सेवा केन्द्र में 3.56 लाख की चोरी,कई टीमें लगी खुलासे को

उझानी बदायूं 15 फरवरी। उझानी के घंटाघर मार्केट में मनोज गोयल के बैंक आफ बड़ौदा के सेवा केन्द्र से बीती रात 3.56 लाख की चोरी के खुलासे को एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने पुलिस की कई टीमें लगाई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। ———————– — कोतवाली पुलिस की दो टीमें, सर्विलांस टीम, एसओजी टीम को चोरी के वर्कआउट की जिम्मेदारी दी गई है।———————- एसओजी टीम ने आस-पास के दुकानदारों के प्रतिष्ठान पर लगे कैमरों की फुटेज भी निकलवाई। सूत्र बताते हैं कि चोर अकेला नहीं था तीन से चार लोग उसकी निगरानी में इधर-उधर लगे थे। जिनकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस टीम ने निकाली। वही घंटाघर चोराहा से बाबूजी कल्याण सिंह चोक व मंडी समिति तिराहे व बिल्सी रोड बरी बाईपास तक के कैमरों को सर्विलांस टीम ने देखा। —————————– चोर एक ही समय सुबह 5 बजे के आसपास दुकान के शटर में सब्वल डालकर अंदर घुसा। क्योंकि सामने वाले कैमरे की टाईमिंग गलत थी। जो सुबह तीन बजे दर्शा रही थी————————- दुकान में घुसे चोर का पुलिस टीम ने रंगीन फोटो निकाल कर चोर जो इस तरह की घटनाएं करते हैं, पुराने रिकार्ड से भी मिलान किया है। ——————– —– पुलिस टीमों की सक्रियता से लगता है कि पुलिस जल्द ही चोर को तलाश कर चोरी की घटना का पर्दाफाश करेगी।———————————–

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.