पुलिस लाइन सभागार में पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं के डिजिटलीकरण एवं ई-ऑफिस के रुप में संचालित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में अधिनस्थ अधि0 एवं शाखा प्रभारी के साथ कार्यशाला एवं बैठक का आयोजन किया गया।
उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरुप शासकीय कार्य-पद्धति को पेपरलेस ऑफिस में परिवर्तित कर जनपदस्तरीय कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू किये जाने के सम्बन्ध में आज दिनाँक 14-02-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में एक कार्यशाला एवं बैठक का आयोजन किया गया । जिसका संचालन अपर पुलिस अधीक्षक नगर अमित किशोर श्रीवास्तव द्वारा किया गया । कार्यशाला में सभी शाखा प्रभारियों व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । जिसमें पुलिस कार्यालय को डिजिटलीकरण एवं ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के लिए सभी को निर्देशित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा बताया गया कि ई-ऑफिस प्रणाली से फाइलों का त्वरित निस्तारण,पारदर्शिता और कार्यप्रणाली में सुधार होगा । ई-ऑफिस प्रणाली से सरकारी कार्य में पारदर्शिता और जबावदेही बढ़ेगी,अभिलेखों का लंबे समय तक सुरक्षित रखे जाने,त्वरित गति से कार्य का निस्तारण,कीमती समय की बचत आदि पर प्रकाश डाला । ई-ऑफिस पर्यावरण की दृष्टि से सर्वदा अनुकुल है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com