ऑपरेटर सुखपाल हुए रिटायर, स्टाफ ने दी भावभीनी विदाई
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या में स्थित जिलेदारी कार्यालय पर एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर मजरा निवासी कूप चालक सुखपाल शाक्य के रिटायर होने पर को सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। कर्मचारियों का स्नेह और सम्मान पाकर कूप चालक काफी भावुक हो गए। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मौजूद डीएसओ एसपी शाक्य और मौर्य-शाक्य समाज के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य एवं राकेश कुमार ने भगवान बुद्ध की तस्वीर भेंट कर शुभकामनाएं दीं। श्री शाक्य ने कहा कि अपनी योग्य सेवानिवृत्ति के हर पल का आनंद लें आपकी उपस्थिति की कमी विभाग को हमेशा खलेगी, लेकिन हम आपके लिए सेवानिवृत्ति के अवसर पर आने वाली सभी अच्छी चीजों के लिए उत्साहित हैं। जिलेदार महिपाल सिंह ने शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुकेश मौर्य, सत्यवीर शाक्य, सचिन शाक्य, पप्पू मौर्य, किशनपाल, राजू, केपी शाक्य, गंगासहाय मौर्य आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com