7:50 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में शब-ए-बरात आज, अपनों की मगफिरत के लिए होगी दुआ

उझानी बदांयू 13 फरवरी।
शब-ए-बरात पर आज बृहस्पतिवार को पुरखों की मगफिरत के लिए हजारों हाथ उठेंगे। इशा से फज्र की नमाज तक मस्जिदों और घरों में इबादत होगी। मगरिब बाद कब्रिस्तानों में अकीदतमंदों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

जहां अपनों की कब्रों पर फातिहा पढ़ी जाएगी। शब-ए-बरात पर मुस्लिम इलाकों में खासी तैयारी की गई। कब्रिस्तानों की साफ-सफाई का काम पूरा हो चुका है। वहीं मस्जिदों की रंगाई-पुताई की जा चुकी है। अकीदतमंद रातजगा कर आज खुदा की इबादत करेंगे। बड़े हो या बच्चे सभी इबादत में मशगूल रहने को तैयार हैं।फज्र की नमाज तक बस इबादत ही इबादत होगी।

दुनिया से विदा हो चुके अपनों की मगफिरत के लिए दुआ की जाएगी। इस मौके पर गरीबों को खाना भी खिलाया जाएगा मस्जिद के मौलाना ने बताया कि शब-ए-बरात की रात रमजान में शबे कद्र की रातों के बाद तमाम रातों से अफजल है। इस रात में लोग अल्लाह ताला से इबादत के साथ अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं।—————–*** राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.