11:54 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

उत्तर प्रदेश हिन्दी प्रचार समिति ने किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश हिन्दी प्रचार समिति बदायूं ने कृष्ण मुरारी लाल मानव एटा एवम् फरीद अल्वी शायर को एटा में सम्मानित किया|
समिति सचिव षट्वदन शंखधार ने बताया कि 2024 में वृहद काव्य कुंभ बदायूं में आयोजित किया गया था | जिसका उद्घाटन राज्य सूचना आयुक्त जी ने किया था | जिसमें साहित्य के प्रकाश पुंज नामक पुस्तक का विमोचन किया गया था | उस कार्यक्रम में इन दोनों साहित्यकारों को भी आमंत्रित किया था लेकिन यह निजी कारणों से प्रतिभाग नहीं कर पाये थे | इसलिए आज संस्था के पदाधिकारियों ने प्रमाण पत्र और पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया|
कृष्ण मुरारी लाल मानव एटा और शायर फरीद अल्वी ने संस्था का शुक्रिया अदा किया और कहा कि बदायूं में उत्तर प्रदेश हिन्दी प्रचार समिति ही बदायूं में लोगों को काव्य के क्षेत्र में अवसर प्रदान कर रही है नित नये युवा इससे बहुत कुछ सीख रहे हैं हम सब आभारी हैं आपके द्वारा जो हमें सम्मान दिया गया है|
इस अवसर पर अभय सिंह अभय, महेश मंजुल,अच्छन बाबू,सुनील शर्मा,वेदराम वेद, मधुसूदन उपस्थिति रहें|

विज्ञापन एक्सप्रेस