5:05 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

कृमि मुक्ति दिवस को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर को दिया प्रशिक्षण

कृमि मुक्ति दिवस को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर को दिया प्रशिक्षण

बिल्सी। बृहस्पतिवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने को लेकर अंबियापुर ब्लाक एवं नगर क्षेत्र की आंगनबाड़ी वर्करों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें चिकित्साधीक्षक डा.अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि यह दिवस 10 फरवरी को मनाया जाता है, ताकि कृमि मुक्ति के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके। मुख्य रूप से एक से 19 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सभी बच्चों और किशोरों में मृदा-संचारित कृमि के प्रसार को कम करना है, जिसे आमतौर पर परजीवी आंतों के कीड़े के रूप में जाना जाता है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) की शुरुआत 2015 में की गई थी और यह एक ही दिन में क्रियान्वित किए जाने वाले सबसे बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों में से एक है। यह दिवस भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एक पहल है। जिसका उद्देश्य देश के प्रत्येक बच्चे को कृमि मुक्त बनाना है। जिसको आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों तक पंहुचाया जा सकता है। इस मौके पर अनिल कुमार, सुमन शर्मा, सुधा शर्मा, प्रीति, रश्मि आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस