गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में एन0एस0एस0 के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं में आज दिनांक 06/02/2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना के “सात दिवसीय विशेष शिविर” का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं में कौशल विकास को बढ़ावा देना एवं ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाना है। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या व आज की मुख्य अतिथि डॉ. इन्दु शर्मा ने माँ सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया।
इस सप्त दिवसीय शिविर के प्रथम दिन की थीम “युवाओं में कौशल विकास हेतु महिला सशक्तिकरण” रखी गई थी, जिसके तहत स्वयं सेविकाओं को सामुदायिक सेवा, नेतृत्व विकास, और सामाजिक उत्तरदायित्व से अवगत कराया गया। प्राचार्या जी ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने पर केंद्रित है। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर युवाओं को समाज सेवा, आत्मनिर्भरता एवं नेतृत्व कौशल विकसित करने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर आज की विशिष्ट अतिथि डॉ. श्रद्धा श्री यादव ने छात्राओं को बताया कि कौशल विकास युवाओं के लिए क्यों महत्वपूर्ण है, उन्होंने कौशल विकास से संबंधित सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से भी छात्राओं को अवगत कराया।
मुख्य वक्ता के रूप में समाज शास्त्र विभाग से डॉ. सरला चक्रवर्ती ने स्वयं सेविकाओं को उनके कर्तव्यों एवं सामाजिक दायित्वों से अवगत कराते हुए महिला सशक्तीकरण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और छात्राओं को प्रेरित भी किया।
इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन एन0एस0एस0 द्वितीय ईकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति वर्मा के निर्देशन में किया गया। शिविर में भाग ले रहे विद्यार्थियों ने इस पहल को समाजसेवा और व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने का बेहतरीन अवसर बताया। इस अवसर पर कालेज की अन्य प्राध्यापिकाएं डॉ. निशी अवस्थी, डॉ. उमा सिंह गौर, डॉ. डॉ. सोनी मौर्या, डॉ. इति अधिकारी, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. शिल्पी शर्मा एवं अवनिशा वर्मा ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति से छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
