7:16 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

जिले के 56 बिजली घरों पर हटाए गए कर्मचारियों ने की विरोध सभाएं

एमडी कार्यालय पर सत्याग्रह करने के लिए लखनऊ रवाना।

नौकरी से हटाए गए सैकड़ो विद्युत आउटसोर्स कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/ संविदा कर्मचारी संघ के नेतृत्व में जिले के अलग-अलग 56 बिजली घरों पर विरोध सभाएं कर सरकार एवं ऊर्जा प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। संघ के जिलाध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया लगभग 900 से अधिक कर्मचारी एमडी कार्यालय पर सत्याग्रह करने के लिए लखनऊ रवाना हुए है। पूरे जिले से हटाए गए 269विद्युत संविदा कर्मचारियों को पुनः कार्य पर रखने हेतु प्रदेश सरकार एवं मध्यांचल ऊर्जा प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट करने हेतु लगातार कर्मचारी विरोध प्रकट कर रहे हैं। हटाए गए कर्मचारियों ने किसान/ सामाजिक संगठनों से समर्थन की अपील की है। कर्मचारियों ने दातागंज से विधायक राजीव कुमार सिंह,सहसवान से विधायक बृजेश यादव को ज्ञापन देते हुए कर्मचारियों को बहाल करने की मांग की है।बिजली घरों पर विरोध सभाओं में हर्षवर्धन,हरीश चंद्र यादव,प्रेमपाल प्रजापति,अभय यादव,जापान सिंह,विपिन कुमार,मुसब्बिर अली सिद्दीकी,अवध पटेल,प्रमोद मिश्रा,सुरेश चंद्र पाल,श्री कृष्णा,टीटू पटेल विवेक शर्मा सत्यपाल शर्मा,अनिल पाल,राम प्रकाश भारती,सोहनलाल,अनिल कुमार आदि सहित सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहेl

विज्ञापन एक्सप्रेस