आज दिनांक 03 फरवरी 2025 को राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजधन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के षष्टम दिवस का शुभारंभ स्वयंसेविकाओं द्वारा ईश प्रार्थना एवं लक्ष्य गीत के गायन से हुआ। इसके उपरांत सभी स्वयंसेविकाओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
इस दिवस को ‘पोषण दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं नीशु शर्मा एवं सुषमा भारती ने स्वस्थ एवं संतुलित आहार से संबंधित आकर्षक पोस्टर तैयार किए। इसके उपरांत क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें इल्मा, इल्तमा खान, सुमैरा रहमान, अनम सलीम सैफी, रेनू, आमना परवेज, हिबा बी, मनतशा खान, शिवानी सेठी, अनमता इस्लाम, अरीबा अली समेत लगभग 15 स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया और रचनात्मक एवं सूचनात्मक पोस्टर बनाए।
द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भावना सिंह ने क्षय रोग (टीबी) और पोषण के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी रोगी के लिए संतुलित और पोषणयुक्त आहार अत्यंत आवश्यक होता है, क्योंकि यह रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर देता है। सही आहार योजना रोगी को शीघ्र स्वस्थ होने में मदद करती है तथा ऊर्जा और पोषण की कमी को पूरा करती है।
डॉ. भावना सिंह ने बताया कि टीबी रोगियों को अपने आहार में निम्नलिखित पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए। प्रोटीन युक्त आहार के लिए दूध, दही, पनीर, अंडा, मछली, चिकन, सोयाबीन, दालें, अंकुरित अनाज, मूंगफली आदि। ऊर्जा एवं कैलोरी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ जैसे की घी, मक्खन, नारियल, बादाम, काजू, अखरोट, केला, शकरकंद आदि।विटामिन और खनिज तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ, गाजर, पालक, टमाटर, आम आदि, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं। तथा विटामिन C से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे कि आंवला, नींबू, संतरा, अमरूद आदि, जो संक्रमण से लड़ने में सहायक होते हैं। हाइड्रेशन के लिए दिनभर में 8-10 गिलास पानी, ताजे फलों का रस, नारियल पानी, सूप और छाछ का सेवन करते रहना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन सरोजिनी नायडू टोली द्वारा किया गया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भावना सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
