टैक्स में छूट के लिए वाहन चालकों को किया जागरुक
बिल्सी। अगर आपके वाहनों का टैक्स बकाया है, तो परिवहन विभाग की ओर से चलाई जा रही योजना के तहत टैक्स पर छूट दी जा रही है। इसके लिए विभाग द्वारा जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। सरकार की एक मुश्त समाधान योजना के तहत वाहनों के बकाया टैक्स पर बड़ी छूट मिलेगी और कोई ब्याज नहीं लगेगा। आज बुधवार को नगर के अंबियापुर चौराहे पर वाहन चालकों को जागरुक करने आए परिवहन विभाग बदायूं के लिपिक शुभम शाक्य ने बताया कि टैक्स के बड़े बकाएदार वाहन स्वामियों की समस्या का समाधान करने के लिए प्रदेश सरकार ने एकमुश्त समाधान योजना छह नवम्बर 2024 को शुरू किया। जो पांच फरवरी तक योजना जारी रहेगी। इस योजना बकाया टैक्स में छूट दी जाएगी और वाहन स्वामियों को टैक्स जमा करने की सुविधा मिलेगी। जिले में कई ऐसे वाहन हैं जिनका लाखों रुपये टैक्स बकाया है, जिनमें कमर्शियल और अन्य प्रकार के वाहन शामिल हैं। समय पर टैक्स जमा करने से वाहन स्वामियों को भी राहत मिलेगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com