5:08 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम (सृजनात्मक द्वंद- कला प्रतियोगिता)का आयोजन

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम (सृजनात्मक द्वंद- कला प्रतियोगिता)का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य के. के वर्मा जी के निर्देशन में इस प्रतियोगिता का आरंभ हुआ तथा जिले के पांच विद्यालयों से एच.एस.पब्लिक स्कूल, कैपिटल पब्लिक स्कूल, एचडी पब्लिक स्कूल, ईशानी पब्लिक स्कूल एवं श्री शमशेर सिंह मैमोरियल स्कूल से प्रधानाचार्य, शिक्षक/ शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए एवं उनके साथ आए छात्र- छात्राओं ने इसमें प्रतिभाग किया। कार्यक्रम प्रभारी शिक्षिकाएं अंजु रस्तोगी, अनुराधा शर्मा एवं रेनू कनौजिया रहीं । कार्यक्रम का प्रारंभ गुरु पूजा एवं भावातीत ध्यान के साथ हुआ जिसका संचालन ध्यान शिक्षिका अर्चना झा द्वारा किया गया। यह प्रतियोगिता विभिन्न विषयों पर आधारित हुई। कक्षा प्रथम और द्वितीय में विषय आकृति में रंग भरना, कक्षा तृतीय, चतुर्थ और पंचम में विषय होली, सड़क नियम, गणतंत्र दिवस तथा कक्षा छठी, सातवीं, आठवीं में विषय बसंत पंचमी, कुंभ मेला, राष्ट्रीय मतदान दिवस थे। प्रतियोगिता का समापन प्रधानाचार्य जी के शब्दों के साथ हुआ जिसमें प्रधानाचार्य जी ने बच्चों को संदेशित करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता आपकी कल्पना, सोच और आपके अन्य भावों पर आधारित थी जिसमें आपने अपने विचारों को कला के पन्ने पर आकृति के माध्यम से उकेरा। तत्पश्चात सभी विद्यालयों से आए अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को महर्षि मासिक ज्ञान पत्रिका एवं बच्चों को योग गुरु पत्रिका देकर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। इस मौके पर संपूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। मीडिया प्रभारी डॉ. ऋतु रस्तोगी, राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस