5:34 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सराय रामदास सहसवान स्थित विरासत की डेयरी का निरीक्षण

जिलाधिकारी बदायूँ के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् बदायूँ श्री सी0एल0 यादव के निर्देश एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बदायूॅ के नेतृत्व में ग्राम सराय रामदास सहसवान स्थित विरासत की डेयरी का निरीक्षण किया गया। अपमिश्रण का सन्देह होने पर दूध का नमनूा संग्रहीत किया गया। तत्पश्चात् खाद्य सचल दल द्वारा ग्राम गढोलिया पट्टी तासोल धोबिया सहसवान स्थित खालिल अहमद एवं सुलेमान के गुड़ निर्माण इकाई (कोल्हू) से एक-एक गुड़ का नमूना नियमानुसार संग्रहीत किया गया।
इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी सदर द्वारा नवादा स्थित क्रीम मशीन से दूध का नमूना तथा स्थित कुॅवरगॉव रोड हसनपुर से दूध का नमूना तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी तहसील बिसौली द्वारा 01 बिस्किट, 01 कुकीज तथा 01 हल्दी पाउडर का नमूना, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, तहसील बिल्सी द्वारा ग्राम सीबूकला से 02 मिश्रित दूध का नमूना तथा कस्तूबरा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय बिल्सी से रोटी, चावल, सब्जी, दाल का नमूना नियमानुसार संग्रहीत किया गया।
इस प्रकार कुल 14 नमूनें वास्ते जॉच हेतु संग्रहीत कर राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया। जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात् खाद्य सुरक्षा एंव मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। इसके अतिरिक्त अकबराबाद चौराहा सहसवान पर एफ0एस0डब्लू0 वैन द्वारा 18 खाद्य पदार्थो का मौके पर परीक्षण किया गया जिसमें सभी खाद्य पदार्थ मानक के अनुरूप पाये गये तथा मौके पर ही 63 खाद्य कारोबारकर्ताओं/आमजनमानस को खाद्य पदार्थो के प्रति जागरूक किया गया।

खाद्य सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आर0पी0 सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री माता शंकर बिन्द, श्री खुशीराम, श्री भगवत सिंह, श्री सत्येन्द्र सिहं तोमर एवं श्री शहाबुद्दीन दोस्त मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.