2:54 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

पंडित वंशीधर मेमोरियल अकादमी में 76 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

उझानी बदांयू 27 जनवरी। पंडित बंशीधर मैमोरियल अकादमी में 76 वें गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनूठी छटा बिखेरी।विद्यालय के प्रबंधक अवनीश कुमार शर्मा व प्रधानाचार्य रुपाशर्मा ने ध्वजारोहण किया। तथा देशभक्तों के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया l विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।
प्रधानाचार्य रूपा शर्मा ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी और बताया कि यह गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व ही नहीं है बल्कि इसके माध्यम से हम सबके भीतर देश भक्ति, ज़िम्मेदारी तथा एकता की भावना जागृत होती है । प्रबंधक अवनीश कुमार ने सभी अतिथियों का तथा अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.