Badaun उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीनगर में 26 जनवरी का गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया सुबह प्रभात फेरी निकलवाई गई उसके पश्चात गांव के प्रधान श्री कालीचरण जी द्वारा विद्यालय में ध्वज फहराया गया और उसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रारंभ किया गया जिसमें हमारे ब्लॉक इस्लामनगर के ब्लॉक प्रमुख श्री गजेंद्र यादव जी मुख्य अतिथि के रूप में आए विद्यालय परिवार के मुखिया इo प्रo अo श्री सुनील कुमार जी के द्वारा बैज लगाकर और माला पहनाकर श्री गजेंद्र यादव जी को प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया तथा उनके द्वारा हम स्वतंत्रता दिवस क्यों मानते है इस पर प्रकाश डाला गया तत्पश्चात विद्यालय के कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए गए जिसमें स्वाति नीरू सोनम दीक्षा आरती रिंकी और अन्य बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और और गांव के सम्मानित गणमान्य लोगों द्वारा आशीर्वचन दिए गए। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया और कार्यक्रम का समापन किया गया।
राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए विद्यालय परिवार से इंचार्ज प्रधान अध्यापक श्री सुनील कुमार की सहायक अध्यापक प्रताप कश्यप जी सहायक अध्यापक कपिल सागर जी प्रभादेवी सीमा यादव एवं गांव के प्रधान श्री कालीचरण और डॉक्टर पहलवान दान सिंह उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com