1:43 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

जनता जितनी अनुशासित होगी गणतंत्र उतना मजबूत होगा : संजीव रूप

*जनता जितनी अनुशासित होगी गणतंत्र उतना मजबूत होगा : संजीव रूप*
बिल्सी, तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ ग्राम बुधनी में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया ! सर्वप्रथम गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र रक्षा यज्ञ किया गया पश्चात ख्याति लब्धि वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा ‘गणतंत्र का सही अर्थ जनता का जनता के लिए जनता द्वारा शासन है !अतः जनता को ही मर्यादित अनुशासित जीवन जीना होगा ! जनता जितनी अनुशासित होगी मर्यादित होगी उतना ही गणतंत्र मजबूत होगा ! कानून का पालन करना कानून कभी न तोड़ना यह जनता की जिम्मेदारी है !इस अवसर पर राकेश आर्य, श्रीमती मिथिलेश रानी, श्रीमती सूरजवती देवी, श्रीमती गुड्डू देवी,अंशुल कुमार सिंहआदि मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस