2:09 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

76वां गणतंत्र दिवस गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रोफेसर इन्दु शर्मा के निर्देशन में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हमारे मुख्य अतिथि अध्यक्ष महोदय श्री विशाल रस्तोगी एवं विशिष्ट अतिथि सचिव महोदय श्री गौरव रस्तोगी एवं प्रबंध कमेटी रहीं। सर्वप्रथम कार्यक्रम का प्रारंभ ध्वजारोहण,राष्ट्रगान शहीदों एवं बलिदानो को नमन और माल्यार्पण से किया गया, तत्पश्चात एनसीसी कैडेटों द्वारा परेड किया गया। प्राचार्या महोदया द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के संदेश का वाचन किया गया। इसके बाद कार्यक्रम की प्रस्तुति देश भक्ति गीत एनसीसी कैडेट्स अमन द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या महोदया ने सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि भारत एक ऐसा देश है,जहां के शासनतन्त्र में सभी व्यक्ति समान है। अध्यक्ष महोदय श्री विशाल रस्तोगी जी ने संबोधित करते हुए कहां कि देश की सेवा एवं सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।सचिव महोदय श्री गौरव रस्तोगी जी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहां कि भारत-भूमि महान विविधता से समृद्ध है। इस समृद्धि को संरक्षित करना तथा इसकी परंपरा को आग बढ़ाना हम सबका दायित्व है। प्रबंध समिति के सदस्य श्री अभिषेक रस्तोगी द्वारा शहीद एवं बलिदानी के अंतर को बताते हुए सभी को में गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई।एनसीसी प्रभारी डॉ श्रद्धा श्री ने कहा कि लोकतंत्र के कर्तव्य को निभाना हम सब का सबसे पहला कार्य है। अंग्रेजी विभाग की असि.प्रो अवनिशा द्वारा लोकतंत्र एवं गणतंत्र के महत्व को बताया गया। हिंदी विभाग की डॉ निशि अवस्थी द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति कविता प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की सभी शिक्षिकाएं डॉ सरला देवी,डॉ उमा सिंह गौड़, डॉ अनीता सिंह, डॉ निशा साहू, डॉ शालू, डॉ वन्दना, डॉ प्रीती, समस्त कार्यालय कर्मचारी एवं सदस्य उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी डॉ इति अधिकारी द्वारा 76वें गणतंत्र दिवस की थीम सांस्कृतिक विरासत एवं विकास को ध्यान में रखकर किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.