ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान में मनाया गया 76वाँ “गणतंत्र दिवस”
बिल्सी: आज ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान में हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में 76 वें गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ बाबा ग्रुप के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, व आश्रम अध्यक्ष श्री वेदव्यास शर्मा ने ध्वजारोहण कर किया। बाबा ग्रुप के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने अपने संदेश में सभी को बधाई और फल मिष्ठान वितरित किए | और कहा कि वृद्धा आश्रम में ध्वजारोहण मेरे लिए एक सम्मान जनक और गर्व का पल है वहाँ उपस्थित सभी वृद्धजनों में ख़ुशी और उत्साह देखने को मिला उन्हें भी समाज में सम्मान और प्यार की अनुभूति होती है और इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओं को भी प्रेरित होने का मौका मिलता है कि वे अपने बुजुर्गों का सेवा और सम्मान करें |


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
