।********* नगर पालिका परिषद की टीम देख दुकानदारों ने समेटा सामान।——————————— उझानी बदांयू 25 जनवरी। नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी के नेतृत्व में आज दोपहर टीम ने दुकानदारों द्वारा नगर में दुकानों के आगे किऐ गये अतिक्रमण का फोटो के जरिए चिन्हीकरण कर 27 जनवरी से नोटिस की प्रक्रिया शुरू करने की चेतावनी दी है। आज नगर पालिका परिषद के एसआई हरीश कुमार, अतिक्रमण प्रभारी संजय गोतम, प्रधान लिपिक राजकुमार गुप्ता, विकास मथुरिया, प्रदीप कुमार,आशीष शर्मा व निखिल मिश्रा ने कोतवाली से घंटाघर चोराहा तक स्टेशन रोड पर अतिक्रमणकारियों के मोबाइल द्वारा फोटो खींच कर उन्हें हटाने की चेतावनी दी। कहा कि 27 जनवरी से जिलाधिकारी के आदेश अनुसार अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर उसे हटाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। जुर्माना बसूलने की जिम्मेदारी एसडीएम सदर के द्वारा अमल में लाई जाएगी। नपा की टीम ने कछला रोड पुरानी अनाज मंडी में भी अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देकर इसे हटाने को कहा कुछ दुकानदारों ने टीम को देखते ही सामान समेटना शुरू कर दिया।————————————– ज्ञात रहे कि पूरा नगर दुकानदारों द्वारा अपनी अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण करने से सारी सड़कें संकरी हो गई है। लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है आऐ दिन जनता को जाम से जूझना पडता है। अगर नगर पालिका ऐसे ही जागती रही तो चंद अतिक्रमणकारियों को दिक्कत तो होगी, मगर हजारों लोगों को राह चलते जाम की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा।———————– राजेश वार्ष्णेय एमके


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com