1:38 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस

आज दिनांक 25.01.2025 दिन शनिवार गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर इंदु शर्मा में छात्राओं को मतदाता की शपथ दिलाई। साथ ही साथ उन्होंने छात्रों को समझाया कि धर्म जाति वर्ग आदि से उठकर हमें लोकतंत्र में निष्पक्ष उम्मीदवार को वोट करना चाहिए क्योंकि हमारा वोट ही शासन है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर प्रीति वर्मा तथा डॉक्टर अनीता सिंह ने पोस्टर व रैली के माध्यम से आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया। एनसीसी की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली तथा एनसीसी प्रभारी डॉक्टर श्रद्धा श्री यादव ने छात्राओं को बताया कि 18 वर्ष से ऊपर की कोई भी छात्रा अपने मताधिकार का उपयोग कर सकती है वोट डालते समय हमें जातिवाद क्षेत्रवाद किसी भी भय व द्वेष के बिना अपनी मतदान का उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।


विज्ञापन एक्सप्रेस