सिविल लाइन पर नियुक्त बीट महिला आरक्षी हे0 का0 921 शान्ति गुप्ता द्वारा आत्महत्या के इरादे से रेलवे ट्रेक पर बैठी एक लड़की को सकुशल बचाया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत महिलाओ ,बुजुर्ग व बच्चियों के लिए किये जा रहे सशक्तिकरण कार्यक्रम के फलस्वरुप आज दिनांक 21.01.2025 को एक लड़की जो अपने भाई की बीमारी से मृत्यु के बाद विलाप व दुख के कारण व्यथित होकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी,जिसकी सूचना थाना सिविल लाइन पर महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त होने पर मौके पर जाकर हे0का0 921 शान्ति गुप्ता द्वारा सकुशल बचा लिया गया है ।
इस सम्बन्ध में विवरण निम्नवत है ।
आज दिनांक 21.01.2025 को थाना सिविल लाइन पर महिला हेल्पडेस्क पर तात्कालिक सूचना मिली कि एक लड़की चित्रांश नगर रेलवे फाटक के पास आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रेक पर बैठी है इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उ0नि0 श्री चमन गिरि, का0 1730 सोविन्द्र, म0हे0का0 921 शान्ति गुप्ता व हो0गा0 2328 रेखा मौके पर पहुचे तो एक लडकी जो काफी जोर जोर से रो रही थी जिससे नाम पता पूछा जा रहा था लेकिन वह बहुत ही विलाप कर रही थी उसको समझाया बुझाया गया तथा उससे आत्महत्या करने का कारण पूछा तो उसने बताया कि मेरे भाई मुन्नालाल की बीमारी के कारण मृत्यु हो गयी थी उसी के शोक में मैं भी मरना चाहती हूं जब मेरा भाई चला गया तो अब मैं क्या करूगी इसी पर मैं सुबह घर से रेल से आत्महत्या करने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुची तो कोई ट्रेन नही आयी तो मैं ट्रेक पर पैदल पैदल उझानी की तरफ चल दी और एक जगह ट्रेक पर ही बैठ गयी तथा रेल आने का इन्तजार कर रही थी।
इसके पश्चात उपरोक्त पुलिस कर्मियो उ0नि0 श्री चमन गिरि,म0 हे0का0 921 शान्ति गुप्ता,का0 1730 सोविन्द्र व हो0गा0 2328 रेखा द्वारा तत्काल लड़की को लेकर उसके गांव पहुचे तो गांव में उसके भाई मुन्नालाल के अन्तिम संस्कार की तैयारी चल रही थी जिसमें गांव के व्यक्ति व रिश्तेदार मौजूद थे थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा लड़की को उसके परिवारीजन को सकुशल सुपुर्द करने पर उपस्थित जन समूह ने थाना पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com