।******///*/ उझानी बदांयू 20 जनवरी 2025। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही चार लोगों पर कपड़े फाड़कर छेड़छाड़ करने के साथ मारपीट कर घायल करने में चार लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कराया है। कोतवाली पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच सीओ शक्ति सिंह को सोप दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहार हरचंद निवासी प्रीती पत्नी टिंकू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि उसके घेर में गांव के दुर्वेश पुत्र रामबाबू, मोहित नितिन पुत्र वासुदेव व वासुदेव पुत्र रामबाबू ने अपने बाजरा के पूले लगा दिए। 28-11-24 को उनकी दो साल की बेटी संध्या ने पूलो के पास लेट्रिंन कर दी इसी बात से आगबबूला होकर आरोपियों ने बेरहमी से पीटते हुए जातिसूचक गालियां देते हुए कपड़े फाड़कर बेइज्जत भी किया क्योंकि मे अनूसूचित जाति से हूं। गंदी गंदी गालियां भी दी फावड़े से सर फोड दिया। घायल कोतवाली आई मगर पुलिस ने नहीं सुनी एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया कोई कार्रवाई ना होने पर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। अब कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच को कांपी सीओ शक्ति सिंह को सोप दी है।———————– राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com