उसावां में कपड़े सुखाते वक्त तार में उतरे करेंट से मां बेटी सहित 6 घायल।*********- बदायूं 17 जनवरी। बदांयू के उसावां थाने के गांव नगरिया अभय में आज सुबह हादसा हो गया एक घर में कपडा धोने के बाद लगे लोहे के तार पर कपडा सुखाते वक्त उतरे करेंट से एक ही परिवार के मां-बेटी सहित 6 सदस्य घायल हो गये। सभी को जिला अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। चीख पुकार सुनकर आऐ पड़ोसियों ने लकड़ी से किसी तरह सभी को बचाया। जानकारी के अनुसार होराम की पत्नी लज्जा बती 32 कपड़े सुखाने आई करेंट लगने से आवाज लगाई तो बेटी शिवानी 13 ,ननद रचना, ससुर शिवसहाय व देवर मंगेलाल छुड़ाने के चक्कर में करेंट लगने से घायल हो गये।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com