पिंडौल में कथा से पहले महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में होली चौक के निकट स्थित प्राचीन शिव पर आज बुधवार से शुरु हुई सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के पहले गांव में 108 महिलाओं ने कलश यात्रा धूमधाम से निकाली। जिसका ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया। कलश यात्रा का शुभारंभ गांव के शिव मंदिर से हुआ। कथा स्थल पर सबसे पहले कलश एवं पोथी पूजन कराया गया। साथ ही यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराएं गए। गाजे-बाजे के बीच यात्रा में हर ओर भक्ति का माहौल छाया दिखाई दिया। वातावरण में जयकारे की गूंज सुनाई पड़ी। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ा, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। यात्रा में महिलाएं भक्ति गीतों के बीच आगे चल रही थी। उनके पीछे गांव बच्चे अबीर-गुलाल उड़ाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसको सफल बनाने में शुभम तिवारी, मुनीश तिवारी, प्रदीप गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अर्पित सक्सेना, अजय सक्सेना, अनुराग भूषण गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजीव तिवारी, पप्पू तिवारी, कुलदीप तिवारी, अनिल तिवारी, शिशुपाल गुप्ता, अवधेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, ओमपाल गुप्ता, रामबहादुर तिवारी, जितेंद्र तिवारी, रामवीर तिवारी, मुनेंद्र शर्मा, वीरेंद्र प्रजापति, मुकुट प्रजापति, सोवरन सिंह, सत्यप्रकाश कश्यप, भूदेव कश्यप, प्रदीप कश्यप, राजपाल प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

