6:54 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

निर्धन, गरीब बेसहारा, दिव्यांग महिलाओं एवं पुरुषों को कम्बल का वितरण

15 जनवरी 2025,बदायूँ लोक निर्माण परिवार सामाजिक ,सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति जनपद बदायूँ के तत्वाधान में लोक निर्माण विभाग,बदायूँ के प्रांगढ़ में निर्धन,गरीब बेसहारा,दिव्यांग महिलाओं एवं पुरुषों को कम्बल का वितरण किया गया।
कम्बल वितरण का शुभारम्भ अधिशासी अभियंता प्रान्तीय खण्ड,लो0नि0वि, के अधिशासी अभियंता इं0नरेश कुमार एवं अधिशासी अभियंता,निर्माण खण्ड ई.देवपाल सिह द्वारा कम्बल वितरण करके किया गया। इस अवसर पर इं0नरेश कुमार ने कहा कि अवसर पर विचार पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गरीबो,निर्धनों की सेवा कर आत्मशान्ति मिलती है ऐसे कार्य हम सभी को करते रहने चाहिए इससे पुण्य की प्राप्ति होती है एवं इं0देवपाल सिंह ने कहा कि लोक निर्माण परिवार समिति का यह अत्यंत प्रंशसनीय कार्य है। इस अवसर पर मिनिस्ट्रीयल एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद शाक्य ने विचार व्यक्त करने हुए कहा कि हम सभी को समय समय पर गरीब निर्धनो की सेवा करती रहनी चाहिए इससे मन को शांति मिलती है।
कम्बल वितरण में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष इं0रवि कुमार ,हेमंिसंह,संजीव गंगवार,ठेकदार मुनेन्द्रप्रताप सिंह,संजीव वर्मा,आशीष राठौर,सुशील कुमार,मुनीष बाबू,सर्वेश कुमार,खण्डीय लेखाधिकारी परितोष त्यागी,भारत सिंह,हर्षित जौहरी,हरेन्द्र तोमर,शक्ति प्रसाद,राजकुमार,मुकेश सक्सेना,चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भारती,भूदेव,कालीचरन सागर,रमनिवास,केतन सक्सेना आदि का सहयोग रहा।
अन्त में समिति के संयोजक मानव कुमार शर्मा ने सबका आभार व्यक्त किया एवं विशेष सहयोग संजीव गंगवार का रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.