3:37 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बाबा पर भक्तों ने चोला चढ़ाकर बांटा प्रसाद

बाबा पर भक्तों ने चोला चढ़ाकर बांटा प्रसाद

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम आज मंगलवार को मंहत ललित शर्मा समेत भक्तों ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में हनुमान जी पर विशेष चोला चढ़ाकर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराएं। बाद में बाबा की आरती कर सभी को प्रसाद का वितरण किया। इधर नगर के तहसील मोड़ स्थित श्री हनुमान मन्दिर पर बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। आरती के अलावा यहां अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस मौके पर प्रांजल देवल, सौरभ देवल, जितेन्द्र शर्मा, रितिक, ऋषभ, जितेंद्र शर्मा, मंयक माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस