1:53 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने कछला गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

।****** कछला उझानी 14 जनवरी 2024।
मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने कछला के भागीरथी घाट पहुंच कर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। कड़ाके की ठंड भी श्रृद्धालुओं की आस्था को डिगा ना सकी।
नगर में मकर संक्रांति का पर्व मंगलवार को मनाया गया। यहां ठंड पर आस्था भारी नजर आई। भीषण ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने पावन गंगा में डुबकी लगाई। स्नान के बाद भगवान सूर्यदेव का पूजन-अर्चन के साथ तिल व खिचड़ी का दान कर श्रद्धालुओं की भीड़ प्रमुख मंदिरों की ओर उमड़ पड़ी।

ब्रह्म मुहूर्त से ही गंगा स्नान के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। कछला में देर शाम तक प्रमुख मठ-मंदिरों में श्रद्धालु स्नान-दान, पूजन-अर्चन के लिए जमे रहे।

कछला के प्रमुख मठ-मंदिरों आश्रमों में भी खिचड़ी का पर्व मनाया गया।
खिचड़ी पर्व पर पूजन-अर्चन के बाद खिचड़ी, दही, पापड़, घी व अचार का भोग लगाकर भक्तों ने प्रसाद का वितरण भी किया।—————* राजेश वार्ष्णेय एमके/ संजय कश्यप

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.