2:19 pm Sunday , 25 May 2025
BREAKING NEWS

अशोक चौक पर सीओ ने लोगों को पढ़ाया यातायात का पाठ

अशोक चौक पर सीओ ने लोगों को पढ़ाया यातायात का पाठ

बिल्सी। यातायात माह के तहत सीओ उमेश चंद्र और कोतवाली पुलिस ने अनोखे तरीके से लोगों को नगर के सम्राट अशोक चौक पहुंचकर यातायात का पाठ पढ़ाया और जागरूक किया। सीओ ने लोगों को दोपहिया वाहन हेलमेट पहनकर चलाने की हिदायत दी, साथ ही जो लोग हेलमेट पहनकर बाइक चलाते मिले उन्हे सेब फल देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा हेलमेट से हमारे सिर की पूरी तरह से सुरक्षा होती है, इसीलिए दोपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने कहा लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा कोहरे में वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाने के लिए भी चेताया। इस मौके पर कस्बा इंचार्ज अशोक कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह तोमर, मनोज कुमार, ऊर्जेश यादव, अभिषेक गोयल, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!