12:32 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

हनुमान जी पर चोला चढ़ाने से मिलता है मनवांछित फल

हनुमान जी पर चोला चढ़ाने से मिलता है मनवांछित फल

बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर मंगलवार को नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों द्वारा बालाजी महाराज पर चोला चढ़़ाया गया। यहां सबसे पहले श्री बालाजी महाराज को गंगा जल से स्नान कराया गया। फिर राम नाम का जप करते हुए बाबा को चोला चढ़ाने का कार्य शुरू किया गया। फिर बाबा को चांदी के वर्क अर्पण कर श्रृंगार किया गया। धर्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भी व्यक्ति मंगलवार को श्री बालाजी महाराज पर चोला चढ़ाता है। उसकी मनोकामना शीघ्र पूर्ण हो जाती है और उसको मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसी क्रम श्री बालाजी महाराज के समझ दीप प्रज्जवलित कर हुनमान चालीसा का पाठ किया गया। बाद में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सौरभ देवल, जितेन्द्र शर्मा, मंयक गुप्ता, अभिषेक देवल, निशांत देवल, ऋतिक देवल आदि मौजूद रहे। इधर नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में मंहत संजय शर्मा एवं खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर आचार्य ललित शर्मा द्वारा विभिन्न धार्मिक अशुष्ठान के साथ हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस